बिहार: छापेमारी के दौरान विदेशी शराब और पिस्तौल बरामद

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के मंझारी गांव में एक मकान में छापामारी कर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल एवं विदेशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।  

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने रविवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मंझारी गांव के वार्ड नंबर सात में बाबूनंद मुखिया अपने घर से शराब की बिक्री करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर 50 बोतल विदेशी शराब और एक देशी पिस्तौल बरामद की।

यादव ने कहा कि इस कार्रवाई में पुलिस ने बाबूनंद मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button