पंजाब: चलती बस में मनचले युवक को छेड़खानी करना पड़ा भारी, पढ़े पूरी खबर

लुधियाना : महानगर में एक बस में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार शेरपुर चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटियाला से लुधियाना आ रही बस में युवक ने लड़की से छेड़छाड़ की। इस दौरान लड़की के शौर मचाने से युवक चलती बस से नीचे कूद गया। यह देखकर बस में बैठे बुजुर्ग ने शौर डाला तो यात्री और कंडक्टर उस व्यक्ति के पीछे दौड़े और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

जहां पर बस यात्रियों ने युवक की छित्तर परेड की और उसे पास की पुलिस चौकी में पकड़वाने की मांग की। युवक की छित्तर परेड होने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Back to top button