रात को लाइट डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन है ब्रोकली-मटर के पैनकेक

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1 कप मटर, 1/2 कप ब्रोकली बारीक कटी, 1/2 कप सूजी, 1/4 कप दही, 2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 इंच छोटा टुकड़ा अदरक, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 2 बड़े चम्मच पत्तागोभी बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला और पानी

विधि :

  • मटर और ब्रोकली ब्लांच करें।
  • इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालें और मिक्सी में पानी डालकर पेस्ट बना लें।
  • इसमें नमक, चाट मसाला, प्याज, पत्तोगाभी डालकर पेस्ट बनाएं।
  • नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें।
  • इसमें एक-एक कलछी मिश्रण डालते जाएं।
  • उलट-पलट कर सेंक लें।
Back to top button