इंसान है या बुलडोजर? इंजेक्शन घुसेड़ बना ली ऐसी बॉडी

दुबला-पतला हो या मोटा. हर कोई फिल्मी हीरो की तरह मशल्स बनाना चाहता है. कई लोग तो इसके लिए जिम में जाकर पसीना बहाते हैं. लेकिन कुछ लोगों को थोड़ा एक्स्ट्रा चाहिए होता है, वो भी जल्दी. ऐसे में ये लोग शॉर्टकट अपनाने से पीछे नहीं हटते. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की बॉडी ऐसी बन गई है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि ये इंसान है या बुलडोजर?

ये शख्स जिम में अपने मशल्स को लहराता हुआ नजर आ रहा है. गुब्बारे की तरह उसका सीना फुला हुआ है तो कंधे भी अजीब तरीके से ऊपर उठे हुए हैं. वहीं, बाइसेप्स भी 30 इंच से कम का नहीं लग रहा है. दरअसल, इस तरह की बॉडी के लिए लोग तेल का इंजेक्शन लगवाते हैं. वे सूई के जरिए सीधे अपनी बॉडी में तेल इंजेक्ट करवा लेते हैं, जिससे वहां बॉडी फूल जाती है. इस शख्स के साथ भी ऐसा ही लगता है. यहां तक की इसकी जांघ भी सामान्य इंसान से ज्यादा दिख रही है.

हालांकि, इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई इस शख्स के प्रति सांत्वना व्यक्त कर रहा है तो कोई ऐसा वीडियो देख इंस्टाग्राम छोड़ने की बात कर रहा है. बता दें कि इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसमें से हजारों लोगों ने इसे शेयर भी किया है. वहीं, 1 लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है तो 42 हजार कमेंट्स आए हैं. यकीन मानिए इतने कमेंट्स शायद ही किसी पोस्ट में आता है.

इसमें एक यूजर ने इस शख्स को ‘बेबी डायनासोर’ करार दिया है तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये शोल्डर पैड के साथ पैदा हुआ है. जेसिका सैंटोस नाम की महिला ने अपने कमेंट में लिखा है कि मैंने जब पहली बार इस शख्स को देखा तो हैरान रह गई और लगा कि इसे कोई परेशानी है. वहीं, लेना नाम के यूजर का कहना है कि जो लोग इस शख्स की भाषा को समझ नहीं पा रहे हैं, उन्हें बता दें कि ये गा रहा है और रैप कर रहा है. कुछ यूजर ये भी कह रहे हैं कि इस बंदे ने अपनी छाती को ब्रेस्ट जैसा बना दिया है, जो अजीब है.

Back to top button