ऑफिस के बाथरूम में कर आया ऐसा काम, पहले ही दिन चली गई शख्स की नई नौकरी!

नई नौकरी के पहले दिन हर व्यक्ति अपने बॉस और सहकर्मियों के सामने खास इंप्रेशन बनाना चाहता है. इस वजह से वो साफ-सुथरे, या नए कपड़े पहनकर आता है. बालों को अच्छे से सेट करता है. अपने ज्ञान और काम से जुड़ी जानकारियों को भी कायदे से जुटा लेता है जिससे अगर उससे कोई सवाल पूछा जाए तो वो तुरंत जवाब दे सके. पर एक शख्स ने तो पहले दिन ऑफिस (Man lost job on first day) में ऐसी घिनौनी हरकत कर दी, कि उसके बाद उसे नौकरी (Man clogged office toilet) से हाथ धोना पड़ा. इस बारे में उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट डालकर लोगों को जानकारी दी है.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है, r/h3h3productions. इस ग्रुप पर एक व्यक्ति ने एक पोस्ट शेयर किया पर बाद में डिलीट कर दिया था. मिरर ने मुताबिक शख्स ने बताया कि कैसे इंडक्शन डे (Man lost job on induction), यानी नौकरी का पहला दिन, जब एचआर टीम की ओर से जरूरी दस्तावेजों को भरवाया जाता है और अन्य तरह के पेपर वर्क को पूरा किया जाता है. इसी दिन शख्स ने ऐसी गलती कर दी, कि उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा.
उसने बताया कि उसे दफ्तर दिखाया जा रहा था, जब उसे अचानक दीर्घ शंका के लिए टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ी. बाथरूम बेहद साफ और सुंदर था. मल त्यागते वक्त उसका पूरा ध्यान बाथरूम पर ही था. उसने बाद में खुद को साफ किया, हाथ धुला और बाहर आ गया. फिर वो एक डेस्क पर जाकर बैठा और पेपर वर्क से जुड़े काम करने लगा. कुछ ही देर बाद एक महिला सहकर्मी बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए गई. ऑफिस का बाथरूम एक ही था जो पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल करते थे. इस वजह से महिला उसी बाथरूम में गई. जैसे ही वो बाथरूम में घुसी, उसने बेहद घिनौना दृश्य देखा और तुरंत मुंह बनाते हुए बाहर आ गई.
ऐसे गई शख्स की नौकरी
शख्स को ध्यान आ गया कि वो फ्लश करना तो भूल ही गया है. उसने तुरंत ही खुद को पेपर वर्क में बिजी दिखाया. पर सभी को ध्यान था कि वही दफ्तर में नया है, और कुछ देर पहले बाथरूम गया था, तो गंदगी उसी ने फैलाई होगी. महिला ने तुरंत एक और सहकर्मी को इसकी जानकारी दी और धीरे-धीरे दफ्तर में ये बात फैल गई. फ्लश चालू करने के बाद भी वो टॉयलेट बुरी तरह फंस गया था और पानी अंदर जाने की जगह बाहर की ओर निकलने लगा और बाथरूम के फर्श पर गिर गया. स्थिति और भी ज्यादा घिनौनी हो गई तो तुरंत ही सफाई कर्मी को बुलाया गया मगर वो भी शाम से पहले नहीं आ पाया. शख्स ने अपने पेपर्स को जमा किया, और उसने गौर किया कि उसके बॉस भी उसे बहुत खुश नजर नहीं आ रहे थे. फिर वो ऑफिस से निकला, उसे लगा था कि पेपर वर्क करने के बाद, उसे तुरंत ही कुछ दिनों बाद से ऑफिस आने के लिए बुला लिया जाएगा, पर फिर उसे दोबारा नहीं बुलाया गया. उसने कॉल कर के बाद में पूछा भी, पर उसे कोई जवाब नहीं दिया गया, जिससे वो समझ गया कि उसकी नौकरी जा चुकी है.





