नंदकिशोर के बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनने पर मंत्री श्रवण कुमार ने दी बधाई

पटनाः बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने नंद किशोर यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की अच्छी परंपरा है कि विधानसभा में जब अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उनके विरोध में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा किया गया।

“…बिहार का विकास और तेजी से होगा”
श्रवण कुमार ने कहा कि अगर ऐसा ही सभी नेता सभी दल के लोग आगे भी सोच तो बिहार का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी दल के नेताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विधानसभा की कार्रवाई बहुत अच्छी तरह से चलेगी। बता दें कि इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नंद किशोर यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नंद किशोर के पास राजनीति का लंबा अनुभव है।

गौरतलब हो कि नंद किशोर यादव ने अपने राजनीतिक की शुरुआत 1978 में 1982 में पटना नगर निगम के पार्षद के तौर पर की और बाद में पटना के उप महापौर बने। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए और कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए यादव के निर्वाचन को नयी सरकार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और उच्च जातियों के बीच संतुलन बनाने के भाजपा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button