पंजाब में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसे देखते हुए 18 और 19 फरवरी को बसंत ऋतु की पहली भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके चलते पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और फिर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा और 15 फरवरी को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद 18 और 19 तारीख को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है क्योंकि मैदानी इलाकों में बारिश और पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Back to top button