दिल्ली में बर्फीली हवाएं और कोहरे का सितम जारी, पढ़ें आईएमडी का अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं हो पा रही है। सुबह के समय में सर्द हवाएं तो सुबह कोहरा और दिन में चमकीली चटक धूप का खेल जारी है। हर पहर मौसम बदलाव के मोड़ पर है। दिल्ली के अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार साथ-साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में 10 से 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली का मौसम लगातार रंग बदल रहा है। रविवार को सुबह के तापमान में जहां खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एक बार फिर कोहरे का असर भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी। जबकि दिन में निकलने वाली धूप के चलते ठंड से राहत भी मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी के बीच रहेगी। बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है।

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
बिहार में एक बार फिर मौसम अपना करवट बदलने वाला है। जहां बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं अब वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी तक बिहार में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को फिलहाल राहत मिल रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य का वातावरण शुष्क बना रहेगा। उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं।

पंजाब कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। जहां दिन में मौसम साफ दिखाई देता है वहीं शाम ढ़लते ही सर्द हवाएं चलने लगती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वहीं 15 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बादल छाए रहने बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा (Rain in Punjab) हो सकती है। वहीं 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा।

इन राज्यों को लकेर IMD ने किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान 10 फरवरी को उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कल से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 10 और 12 फरवरी को ओडिशा में, 12 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश संभव है। इन राज्यों के अलावा, 10 से 12 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ छिटपुट बारिश संभव है।

Back to top button