पंजाब के इन शहरों में बंद हुई दूध की सप्लाई, लोग परेशान

शहर में वेरका ब्रांड के दूध की नई सप्लाई बंद हो गई है। दरअसल वेरका दूध की सप्लाई करने वाले गाड़ियों के ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू की है जिसके चलते करीब 40 गाडियां वेरका मिल्क प्लांट के अंदर खड़ी कर दी गई है।

ड्राइवरों का आरोप है कि करेट में लीक होने वाले दूध के पैकेट का सारा नुकसान उन पर थोपा जा रहा है। शुक्रवार शाम 7 बजे से ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर रखी है जो अब भी जारी है। अभी भी नई सप्लाई जालंधर समेत आसपास के अन्य शहरों में नहीं जा रही है। फिलहाल ड्राइवर अपनी डिमांड को लेकर अड़े हुए हैं।

Back to top button