हरियाणा: दोस्त की शादी से लौट रहे बिजली कर्मचारियों के साथ हुआ बड़ा हादसा…

हिसार जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया यहां कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पेड़ गाड़ी पर गिर गया। हादसे में कार में सवार जेई समेत 3 बिजली कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये सभी दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान जेई भुवनेशसांगवान निवासी रेवाड़ी, एलडीसी मंदीप निवासी किनाला, जेएसई राजेश निवासी किरढ़ान की मौत हो गई। वहीं फतेहाबाद के भोजराज निवासी जेएसई संदीप, जींद निवासी अमन और हिसार के मॉडल टाउन निवासी डाटा एंट्री ऑपरेटर रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए है।
वहीं मंगाली चौकी इंचार्ज कृष्ण एसआई सुखबीर और ड्राइवर हवासिंह गश्त पर थे। उन्होंने गाड़ी को पेड़ से टकराए देखा। जिसके बाद उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। तीन का इलाज जारी है।





