हरियाणा: स्टंटबाज युवक ने एसीपी क्राइम व पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो

गुरुग्रामः शहर से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आया है, बिगड़ैल बेटे ने पिता के थप्पड़ से नाराज होकर स्टंटबाज युवक ने ACP क्राइम समेत पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ा दी। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी ने युवक को स्टंट करने पर डिटेन किया था। उसके पुलिस कर्मचारियों ने युवक के पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचते ही पिता ने युवक पुलिस कर्मचारियों के सामने थप्पड़ जड़ दिया।

जिसके बाद पिता के थप्पड़ से नाराज स्टंटबाज युवक ने तैस में आकर पिता के सामने ही पुलिस अधिकारी पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी। उसके बाद मौके से फरार हो गया। वारदात 16 जनवरी की रात गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू इलाके की है। जिसका वीडियो सामने आया है।

वहीं बता दें कि ACP क्राइम वरुण दहिया और क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर गश्त पर निकले थे। तभी उनकी नजर स्टंटबाजी करने वाले एक युवक और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर पड़ी। ACP ने उस युवक को डिटेन कर गाड़ी को कब्जे में लिया और घटना की जानकारी युवक के पिता को दी।

जानकारी के मुताबिक युवक का पिता पुलिस में एसपीओ पर तैनात है। इसी हनक के कारण युवक बार कानून के साथ खिलवाड़ करता है। ACP क्राइम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की पहचान अभी पुलिस ने उजागर नहीं किया है।

Back to top button