ढाबे जैसी दाल बनाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी

भारतीय भोजन में दाल न हो, तो भोजन अधूरा लगता है। दाल कई तरह की बनाई जाती है। दाल में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है, जो कि शरीर की तमाम तरह की कमजोरियों को दूर करने में मदद करती है। सर्दियों में दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। किसी भी शुभ काम में इसे बनाना बहुत अच्छा माना जाता है। इनमें से विटामिन और मिनरल्स से भरपूर दालें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ढाबा स्टाइल दाल हर किसी को काफी पसंद है। आज हम आपको ढाबा स्टाइल दाल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री
चना दाल – 1 कप
पानी – 3 कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच
कटा हुआ टमाटर – आधा छोटी कटोरी
कटी हुई प्याज – 1 छोटी कटोरी
गरम मसाला – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच

ढाबा स्टाइल दाल बनाने की विधि

दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चना दाल लें और उसे धोकर उबालने के लिए प्रेशर कुकर में रख दें। इसमें 3 कप पानी डालें।
दाल उबालने के बाद इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और दोबारा प्रेशर कुकर को बंद करके रख दें। अब इसे 5-6 सीटियां आने तक पकाएं।
अब एक पैन लें और उसमें तड़का तैयार करें। इसमें गर्म तेल लेकर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। अगर आपको कड़ी पत्ता पसंद है, तो इस तड़के में उसे शामिल करें।
अब इस पेस्ट में बारीक कटे हुए टमाटर और प्याज डाल दें। इससे अच्छे से मिला लें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
सब्जियां पक जाएं, तो धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इसे अच्छे से मिलाकर भून लें।
इसके बाद उबली हुई दाल को इस मिश्रण में मिला लें, अब इसे 5 मिनट तक पकाएं।
इस तरह आपकी ढाबे वाली चना दाल तैयार है। अब इसे धनिया पत्ती के साथ गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। रोटी या चावल दोनों के साथ यह दाल टेस्टी लगती है।

Back to top button