ज़ोमैटो डिलीवरी ब्वॉय मांग रहा था टिप, लड़की ने वायरल कर दी चैट!

वक्त के साथ बहुत सी चीज़ें बदल चुकी हैं. मसलन अब लोगों को शॉपिंग के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ता है, बल्कि वे घर में बैठे-बैठे ही सामान मिनटों में मंगवा लेते हैं. कुछ ऐसा ही खाने-पीने के साथ भी है, जिसे भूख लगी, उसने अपने लिए ऑनलाइन खाना मंगवा लिया. इसमें आपका एक्सपीरियंस कभी अच्छा होता है तो कभी खराब.
कुछ ऐसा ही एक लड़की ने भी किया था. उसने देर रात को भूख लगने पर फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो से अपने लिए खाना मंगवाया. इस दौरान जब उनका डिलीवरी पार्टनर खाना देने आया, तो उसने लड़की को मैसेज करने कहा कि वो इतनी रात में खाना देने आ रहा है, इसलिए उसे कृपया टिप दे दें. इस छोटी सी बात को लड़की ने ऑनलाइन सर्कुलेट कर दिया.
‘अजीब है भाई’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @priiyyyyyy नाम की यूज़र ने ये पोस्ट शेयर की है. उसने Zomato डिलीवरी पार्टनर के चैट्स का स्क्रीनशॉट लिया और उसके साथ ‘अजीब है भाई’ कैप्शन के साथ शेयर कर दिया. इस चैट में लिखा हुआ था कि डिलीवरी पार्टनर उससे ऑर्डर के बदले देर रात होने की वजह से टिप मांग रहा था. उसने रिक्वेस्ट करते हुए लिखा था – कृपया इस ऑर्डर के लिए मुझे टिप दे दें. बदले में लड़की ने उसका स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया.\
लोगों ने लगाई लड़की की क्लास
जैसे ही लोगों ने इस पोस्ट को देखा, उन्होंने उसे जमकर सुनाया. एक यूज़र ने लिखा – ‘आपने ये घटिया हरकत की है कि बिना उसकी इज़ाजत के उसके नाम के साथ प्राइवेट चैट वायरल कर दी है. ये आपका ललच, असंवेदना दिखाता है’ एक अन्य यूज़र ने लिखा- ये नीचता की हरकत है कि आपने उसका नाम भी दिखा दिया. लेट नाइट डिलीवरी के लिए टिप मांगना क्राइम नहीं है. बाद में लड़की ने सफाई दी कि उसने टिप भी दी और उसे अपने साथ हलवा भी खिलाया. ये सिर्फ एक एक्सपीरियंस था, जो वो शेयर कर रही थी.





