बिहार: महिला दारोगा ने थानाध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप

पटना के जक्कनपुर थाना कैंपस में एक थानाध्यक्ष पर महिला दारोगा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष ने मेरा अश्लील वीडियो बनाया”
मामला जिले के जक्कनपुर थाना का है। थाने में तैनात महिला दारोगा ने थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला दारोगा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला दारोगा ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर कहा है कि मुझे थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह थाना परिसर के आवास पर आने के लिए दबाव बनाते थे। थाना अध्यक्ष कहने लगे कि मेरे कहे अनुसार काम करो, मेरी बात नहीं मानेगी तो तुमको काम के लापरवाही के आरोप में निलंबित करवा दूंगा। महिला दारोगा ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है कि मैं नौकरी बचाने के डर से उनके आवास पर चली गई। आवास पर गई तो मुझे कॉफी पीने के लिए कहे और मैं पीने के बाद बेहोश हो गई जब होश आया तो मुझे पता चला कि मेरे साथ गलत हुआ है। मैं रोने लगी। थानाध्यक्ष ने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया था।

“मेरे पेट पर इतने जोर से मारा कि मेरा गर्भपात हो गया”
महिला दारोगा ने बताया कि थानाध्यक्ष ने बोला, अगर किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो तुम्हारे पति के पास भेज दूंगा। आज से जैसा कह रहा हूं वैसा करना पड़ेगा। महिला दारोगा ने बताया, इस वीडियो की धमकी देकर मेरे साथ काफी दिनों तक थाना परिसर के आवास में ही शारीरिक संबंध बनाते रहे और मैंने अश्लील वीडियो के डर से इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। महिला दारोगा ने बताया कि मैं काफी भयभीत रहती थी कि कहीं मेरी नौकरी ही ना चली जाए। इसी बीच मैं गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी अध्यक्ष को मिली तो उन्होंने मेरे पेट पर इतने जोर से मारा कि मेरा गर्भपात हो गया जिसका कागज भी मेरे पास उपलब्ध है।

Back to top button