दो पर्यटकों के चेहरे पर आगरा पुलिस ने लौटाई मुस्कान

आगरा पुलिस देसी-विदेशी पर्यटकों की मददगार बन रही है। रविवार को हरीपर्वत क्षेत्र के होटल में रूस की महिला पर्यटकों का गुम पर्स पुलिस ने एक घंटे में ही ढूंढकर पहुंचाया। पर्स में 800 डॉलर और 500 यूरो रखे हुए थे। ताजमहल देखने आए रूस के पुलिस इंस्पेक्टर को होटल में बुकिंग के बाद भी कमरा नहीं मिला। पुलिस ने उन्हें बुकिंग की रकम वापस कराई, दूसरे होटल में कमरा दिलाया। दोनों पर्यटकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

रूस की महिला पर्यटकों का दल हरीपर्वत क्षेत्र स्थित होटल ठहरा हैं। रविवार सुबह पर्यटक होटल में खाना खाने गई थीं। एक पर्यटक का पर्स गुम हो गया। पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह व संजय प्लेस चौकी प्रभारी निशामक त्यागी पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे दिखवाए। कर्मचारियों की मदद ली। एक घंटे में सोफे की गद्दी के बीच फंसा पर्स ढूंढ निकाला।

वेबसाइट पर बुकिंग के बाद खाते से कटी थी रकम
रूस पुलिस के इंस्पेक्टर रविवार को आगरा आए थे। सोमवार को वाराणसी जाना था। एक रात रुकने के लिए उन्होंने एक वेबसाइट से होटल में कमरा बुक किया। बुकिंग फीस काट ली गई थी। होटल में पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि उनके नाम से कमरा बुक नहीं है। उन्होंने पुलिस की मदद मांगी। थानाध्यक्ष पर्यटन नीलम राणा पहुंचीं। जांच में पता चला कि पर्यटक के खाते से बुकिंग की रकम कटी थी लेकिन होटल के खाते में नहीं आई थी। तकनीकी कमी से बुकिंग नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने होटलकर्मियों से बात कर रकम वापस कराई। दूसरे होटल में कमरा दिला दिया।

Back to top button