हरियाणा: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपने ही मफलर से लगाया मौत को गले…

पानीपत रिफाइनरी में अप्रेंटिस पर आए 26 साल के युवक ने मफलर से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों के मुताबिक युवक ददलाना गांव में किराए के कमरे पर रहता था। युवक ने अंदर की कुंडी बंद कर अपने ही मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

मृतक युवक की पहचान मोहन कुमार बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के रूप में हुई। फिलहाल युवक द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।  

Back to top button