प्रदोष व्रत की पूजा में करें भगवान शिव के 108 नामों का जाप

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद उत्तम माना गया है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस बार फरवरी का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को है।

मान्यता है कि इस दिन संध्याकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। साथ ही महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संताप से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की पूजा में भगवान शिव के 108 नामों का मंत्र का जाप करें। भगवान महादेव के 108 नाम इस प्रकार है-

भगवान शिव के 108 नाम

  1. ॐ महादेव नमः
  2. ॐ गढ़शंकर नमः
  3. ॐ मुक्तेश्वर नमः
  4. ॐ नटेषर नमः
  5. ॐ गिरजापति नमः
  6. ॐ भद्रेश्वर नमः
  7. ॐ त्रिपुनाशक नमः
  8. ॐ निर्जेश्वर नमः
  9. ॐ किरातेश्वर नमः
  10. ॐ जागेश्वर नमः
  11. ॐ अबधूतपति नमः
  12. ॐ भीलपति नमः
  13. ॐ जितनाथ नमः
  14. ॐ वृषेश्वर नमः
  15. ॐ भूतेश्वर नमः
  16. ॐ बैजूनाथ नमः
  17. ॐ नागेश्वर नमः
  18. ॐ महाकाल नमः
  19. ॐ रुद्रनाथ नमः
  20. ॐ भीमशंकर नमः
  21. ॐ नटराज नमः
  22. ॐ प्रलेयन्कार नमः
  23. ॐ चंद्रमोली नमः
  24. ॐ डमरूधारी नमः
  25. ॐ चंद्रधारी नमः
  26. ॐ भोलेनाथ नमः
  27. ॐ कैलाश पति नमः
  28. ॐ भूतनाथ नमः
  29. ॐ नंदराज नमः
  30. ॐ नन्दी की सवारी नमः
  31. ॐ ज्योतिलिंग नमः
  32. ॐ मलिकार्जुन नमः
  33. ॐ भीमेश्वर नमः
  34. ॐ विषधारी नमः
  35. ॐ बम भोले नमः
  36. ॐ विश्वनाथ नमः
  37. ॐ अनादिदेव नमः
  38. ॐ उमापति नमः
  39. ॐ गोरापति नमः
  40. ॐ गणपिता नमः
  41. ॐ ओंकार स्वामी नमः
  42. ॐ ओंकारेश्वर नमः
  43. ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः
  44. ॐ भोले बाबा नमः
  45. ॐ शिवजी नमः
  46. ॐ शम्भु नमः
  47. ॐ नीलकंठ नमः
  48. ॐ महाकालेश्वर नमः
  49. ॐ त्रिपुरारी नमः
  50. ॐ त्रिलोकनाथ नमः
  51. ॐ त्रिनेत्रधारी नमः
  52. ॐ बर्फानी बाबा नमः
  53. ॐ लंकेश्वर नमः
  54. ॐ अमरनाथ नमः
  55. ॐ केदारनाथ नमः
  56. ॐ मंगलेश्वर नमः
  57. ॐ अर्धनारीश्वर नमः
  58. ॐ नागार्जुन नमः
  59. ॐ जटाधारी नमः
  60. ॐ नीलेश्वर नमः
  61. ॐ जगतपिता नमः
  62. ॐ मृत्युन्जन नमः
  63. ॐ नागधारी नमः
  64. ॐ रामेश्वर नमः
  65. ॐ गलसर्पमाला नमः
  66. ॐ दीनानाथ नमः
  67. ॐ सोमनाथ नमः
  68. ॐ जोगी नमः
  69. ॐ भंडारी बाबा नमः
  70. ॐ बमलेहरी नमः
  71. ॐ गोरीशंकर नमः
  72. ॐ शिवाकांत नमः
  73. ॐ महेश्वराए नमः
  74. ॐ महेश नमः
  75. ॐ संकटहारी नमः
  76. ॐ महेश्वर नमः
  77. ॐ रुंडमालाधारी नमः
  78. ॐ जगपालनकर्ता नमः
  79. ॐ पशुपति नमः
  80. ॐ अभयंकर नमः
  81. ॐ पातालेश्वर नमः
  82. ॐ धूधेश्वर नमः
  83. ॐ सर्पधारी नमः
  84. ॐ त्रिलोकिनरेश नमः
  85. ॐ हठ योगी नमः
  86. ॐ विश्लेश्वर नमः
  87. ॐ नागाधिराज नमः
  88. ॐ सर्वेश्वर नमः
  89. ॐ उमाकांत नमः
  90. ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः
  91. ॐ त्रिकालदर्शी नमः
  92. ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः
  93. ॐ संगमेश्वर नमः
  94. ॐ दक्षेश्वर नमः
  95. ॐ घ्रेनश्वर नमः
  96. ॐ मणिमहेश नमः
  97. ॐ अनादी नमः
  98. ॐ अमर नमः
  99. ॐ आशुतोष महाराज नमः
  100. ॐ विलवकेश्वर नमः
  101. ॐ अचलेश्वर नमः
  102. ॐ ओलोकानाथ नमः
  103. ॐ आदिनाथ नमः
  104. ॐ देवदेवेश्वर नमः
  105. ॐ प्राणनाथ नमः
  106. ॐ शिवम् नमः
  107. ॐ महादानी नमः
  108. ॐ शिवदानी नमः
Back to top button