स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब है ये मखाना खीर, जानिए रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

मखाना – 1 कप
दूध – 2 कप
चीनी – 1.5 कप
इलाइची पाउडर – 2 टीस्पून
देसी घी – 4 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – 5 टेबल स्पून
केसर – एक चुटकी

विधि :

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें और इसमें घी को गर्म कर लें।
फ्लेम को मीडियम रखकर कढ़ाई में मखाने और ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट कर लें।
अब एक पैन लें और इसमें दूध को उबाल लें। इसके बाद इसमें रोस्ट किए गए मखाने डाल लें और अच्छी तरह इसे पकने दें।
जब ये थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें चीनी, इलाइची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और केसर एड कर दें।
मिश्रण क्रीम जैसा हो जाएगा, तो गैस को बंद कर दें और इसे गर्म या ठंडा किसी भी तरह सर्व करें।

Back to top button