प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए ट्राई करें गुणों से भरपूर स्वादिष्ट राजमा गलौटी कबाब

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
राजमा
अदरक-लहसुन पेस्ट
तेल
बेसन
बारीक कटी प्याज
स्वादानुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
अमचूर
विधि :
सबसे पहले राजमा को रात भर के लिए भिगो दें।
भीगे हुए राजमा को कुकर में चढ़ा कर दो से तीन सीटी आने दें।
अच्छे से राजमा उबाल जाए तो कुकर खोलें और इसे ठंडा होने दें।
राजमा को मैश कर के अलग रख दें।
पैन में तेल डालें और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
पेस्ट हल्का भुन जाए तब इसमें बारीक कटी प्याज डालें और भुनें।
इसके बाद बेसन डालें और भुनें।
बेसन भून जाए तब इसमें मैश किया हुआ राजमा डालें।
अच्छे से मिलाएं और राजमा कबाब का मिक्स तैयार है।
अब हथेली पर तेल मलें और मिक्स में से एक टुकड़ा निकाल कर टिक्की का आकार दें।
पैन में तेल गर्म करें और उसमें गलौटी कबाब डाल कर शैलो फ्राई करें।
टिश्यू पेपर पर निकालें।
हरी चटनी और गोलाकार कटी हुई प्याज के सलाद के साथ आनंद लें।
इसके साथ पराठे भी बना सकते हैं।





