मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पिता ने किया 9 साल की बेटी के साथ रेप…

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 9 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का मेडिकल कराया है। इस पूरी घटना के बाद बच्ची और उसकी मां डरी हुई हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है और वह मोबाइल में अश्लील वीडियो भी देखता है। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से बच्ची और उसकी मां सदमे में है।

Back to top button