बच्चों के हेल्दी वेट गेन के लिए ट्राई करें ये रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :
250 ग्राम मखाना
घी भूनने के लिए
100 ग्राम बादाम
ओट्स पाउडर
दूध पाउडर

विधि :

सबसे पहले एक पैन में घी में मखाना भूनें। मखाना के बाद बादाम भी भून लें। घी में भुनने से मखाने और बादाम का फ्लेवर तो बढ़ता ही है, साथ ही ये पाचन में भी मदद करता है और इसकी पौष्टिकता भी बढ़ती है।
अब इसमें ओट्स पाउडर डालें। फाइबर से भरपूर ओट्स बच्चों के नाजुक पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है और कब्ज भी दूर करता है।
अब इन्हें क्रिस्पी या हल्का ब्राउन होने तक इन्हें भूनें।
भुनने क बाद इसे पीस कर इसका पाउडर बना लें।
इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें।
फिर तैयार पाउडर को इसमें मिलाएं।
जब ये अच्छे से घुल कर एक पेस्ट जैसा बन जाए, तो इसमें दूध पाउडर और पानी मिलाएं।
आप चाहें तो दूध पाउडर की जगह गाय का दूध भी डाल सकते हैं, अगर बच्चा एक साल के ऊपर का है।
अब इन्हें अच्छे से मिलाएं और हल्का ठंडा कर के बच्चे को खिलाएं।

Back to top button