माघ माह में न खरीदें ये चीजें, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

माघ महीना कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस साल इस माह की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से हुई। वहीं इसका समापन 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन होगा। यह माह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान विभिन्न त्योहारों को मनाया जाता है। इसके साथ ही इस महीने को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करने से घर खुशियों से भरा रहता है।
माघ माह में न खरीदें ये चीजें
माघ माह में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सिक्के और चांदी के बर्तन, पीतल का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही इस माह मूली, शराब, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
माघ मास का महत्व
माघ का महीना स्नान-दान आदि आध्यात्मिक क्रियाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक माघ स्नान विशेष शुभ होता है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
साथ ही सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पूरा महीना श्रीहरि विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है।
माघ माह में करें इन मंत्रों का जाप
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥





