मसालेदार चाय तो बहुत बार पिया होगा आपने क्या मसालेदार कॉफी

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
60 मिली नारियल का दूध, 2 हरी इलायची, क्रश्ड की हुई, 20 मिली वनीला सिरप, 200 मिली कोल्ड ब्रू (मीडियम रोस्ट कॉफ़ी), आइस क्यूब्स
विधि :
- एक सॉस पैन में सबसे पहले नारियल का दूध डालें।
- इसके साथ इसमें वनीला सीरप और पिसी इलायची डालें। तब तक उबालें तब कि ये मिश्रण 20% न हो जाए। इससे इलायची पूरी तरह दूध में घुल जाती है। गैस बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- कोल्ड ब्रू को एक ग्लास में डालें। फिर आइस क्यूब्स डालें और ऊपर से ये कोकोनट मिल्क वाला मिश्रण डालें।
- तैयार हो गई आपकी कॉफी, एन्जॉय करें।





