इस तरह से घर में बनाए मूली की सब्जी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

मूली- 2 (बारीक कटी हुई)
मूली के पत्ते- 1 कप
प्याज- 1 (मीडियम आकार का)
अदरक- एक इंच (कद्दूकस किया)
हरी मिर्च- 2-3
सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल- 2 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
हींग- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ½
मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
नमक- स्वादानुसार

विधि :

मूली की सब्जी बनाने के लिए सबसे मूली और उसकी पत्तियों को अच्छे से 2-3 बार पानी से धो लें।
अब मूली को बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें जैसा आप खाना चाहें।
अब मूली के पत्तों को भी बारीक काट लें। अब प्याज और हरी मिर्च को भी काट कर साइड रख दें।
अब एक पैन में तेल डाले सरसों या रिफाइंड। जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें अजवाइन और हींग डाल लें।
अब इसमें कद्दूकस किया या बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च डाल लें।
अब पैन में मूली और मूली के पत्ते डाल लें। इसे ढक कर अच्छे से पकाएं।
10-15 मिनट अच्छे से पकाने के बाद चैक करें अगर मूली और पत्तियां पकने लगी हैं तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल लें और अच्छे से मिलाएं।
अब जब तक मूली अच्छे से पक न जाएं इसे पकाएं। सब्जी पक जाएं तो इसे गर्मा-गर्म पराठे या फुल्के के साथ सर्व करें।

Back to top button