जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/02/इओजोई-780x470.jpg)
जालंधर : जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस द्वारा धरना दिया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस लीडरशिप द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर भड़ास निकाली जा रही है। इस दौरान जालंधर नार्थ के विधायक जूनियर बाबा हेनरी, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी सहित अन्य कई नेता मौके पर पहुंचे हैं। उनके द्वारा नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिती खराब है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब है और सीवरेज भी जाम हैं। इसके चलके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।