शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है ये वड़ा

कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
- चना दाल – 500 ग्राम
- तेल – 200 मिली
- उड़द की दाल – 100 ग्राम
- प्याज – 50 ग्राम
- हींग – 1/4 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 10 ग्राम
- हरी मिर्च – 4
- लाल मिर्च – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
विधि :
- सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- बैटर को एक बाउल में निकाल लें और इसमें कढ़ी पत्ता, कटा प्याज, मिर्च, आदि मसाले डालकर मिला लें।
- अब कढ़ाई को मीडियम फ्लेम पर रखकर गर्म तेल में इन्हें डीप फ्राई कर लें। इसे हेल्दी बनाने के लिए एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं।





