‘पेटभर खाया, बिल देखते ही मार गया लकवा’, एक नहीं 127 बार हुआ ऐसा’पेटभर खाया!

खाने-पीने के लिए हर कोई होटल या रेस्टोरेंट में जाता ही है. यहां हम अपनी ज़रूरत और बजट के मुताबिक खाना मंगाते हैं और बैठकर खाते हैं. हालांकि आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वो खाता तो छककर था, पर बिल देने की बारी आते ही उसे लकवा मार जाता था. ऐसे एक-दो बार नहीं कुल 127 बार हुआ.

अधेड़ उम्र के इस शख्स ने रेस्टोरेंट के मालिकों को भी बेवकूफ बना रखा था. वो आराम से बैठकर खाता-पीता था लेकिन जब बात आती थी पैसे देने की तो उसे ऐसा दौरा पड़ जाता है कि देखने वाले घबरा जाते थे. ऐसे में कोई बिल की बात करता ही नहीं था, बल्कि सब उसे अस्पताल या उसके घर पहुंचाने में जुट जाते थे. ये कहानी वाकई कमाल की है.

छककर खाया, बिल आते ही मार गया लकवा
शख्स ने हाल ही में डच सिटी डेल्फ्ट के एक रेस्टोरेंट में खाना खाया. रेस्टोरेंट के बारटेंडर माइक होगेवीन ने बताया कि करीब 58 साल का ये शख्स खाना ऑर्डर कर रहा था और इसे अपने आसपास के लोगों के साथ शेयर भी कर रहा था. खाना खत्म होने के बाद बिल आने की बारी आते-आते ही उसका बांया हाथ अजीब तरह के कांपने लगा और वो गिरने लगा, जैसे उसे लकवा मार रहा हो. जब पैरामेडिक्स वहां पहुंचे तो उन्होंने शख्स की जांच की. उनका कहना था कि उसे कोई लकवा नहीं मार रहा और उन्होंने उसे एंबुलेंस में ले जाने से मना कर दिया.

ऐसी खुली पोल…
हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक को लगा कि शायद आदमी सच बोल रहा है. उसने उससे उसका पता पूछा तो शख्स ने जो पता बताया, वो पैरामेडिक्स को बताए पते से अलग था. ऐसे में सभी को शक हो गया. जब पुलिस को बुलाया गया, तो पता चला कि शख्स कुख्यात खाने का लुटेरा है. वो पहले भी 127 बार ऐसा कर चुका है, जिसकी शिकायत पुलिस में हुई थी.

दिल्ली में भी हुई थी ऐसी घटना
हाल ही में दिल्ली में एक आंध्र प्रदेश से आई हुई लड़की ने ऐसा ही फ्रॉड किया. वो होटल में ठहरी हुई थी, जहां उसका बिल 6 लाख रुपये का बन गया. लड़की ने 15 दिन के स्टे में फेक आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया और होटल की सारी सुविधाओं का इस्तेमाल किया. उसने यूपीआई के नाम पर होटल को बेवकूफ बना दिया और बाद में पता चला कि उसके अकाउंट में सिर्फ 41 रुपये थे. पुलिस ने फिर लड़की को गिरफ्तार कर लिया.

Back to top button