‘आप’ हाईकमान ने पंजाब के मंत्रियों व सांसद मैंबरों को भेजा संदेश

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने मंत्रियों तथा सांसदों को चुनावी मूड में आने के निर्देश दे दिए हैं। ‘आप’ पंजाब में इस समय सत्ता में है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पूर्व ऐलान किया था कि उनकी पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और उसी के अनुरूप सभी नेताओं को संदेश भेजा गया है कि वह अब जनता के साथ तालमेल बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां एक तरफ अन्य राज्यों में भी चुनावी दौरों पर जा रहे हैं और आने वाले दिनों में वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के विभिन्न भागों में सरकारी व राजनीतिक बैठकों में भाग लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री की कोशिश है कि चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा के आम चुनावों का बिगुल बजाने से पहले ही सभी 13 लोकसभा सीटों पर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठकें की जाएं। इसी के अनुरूप वह आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल भी पंजाब में आने वाले समय में पार्टी के वांलटियर्स के साथ भी बैठकें करेंगे। उससे पहले पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी लोकसभा सीटों के दौरे करेंगे और वालंटिर्य व पार्टी नेताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। आम आदमी पार्टी ने अपने पंजाब के मंत्रियों को शहरों व देहाती क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय होने के निर्देश दे दिए हैं।

कुल मिलाकर पंजाब अब आने वाले दिनों में चुनावी मूड में आता हुआ दिखाई देगा। अन्य राजनीतिक पार्टियां भी अपनी राजनीतिक तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी के अनुरूप ‘आप’ अभी से स्वयं को तैयार करना चाहती है। सरकारी स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी भगवंत मान सरकार द्वारा अगले एक महीने के अंदर लिए जाएंगे जिनका असर मतदाताओं पर पड़ सकें।

Back to top button