मौत के कुएं में यमराज को चैलेंज, बाइक छोड़ सीधे दौड़ा दी कार

सोशल मीडिया पर हम यूं तो बहुत से वीडियो रोज़ाना देखते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद इसे आप रिप्ले करके देखना चाहते हैं. कभी तो ये हमें हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो होते हैं तो कभी ये जानवरों से जुड़े हुए खूंखार शिकार के वीडियो होते हैं. हालांकि इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आकी आंखें हैरत से फटी की फटी रह जाएंगी.
आपने अगर सर्कस देखा होगा, तो मौत के कुएं में बाइक दौड़ाते हुए स्टंटमेन भी ज़रूर देखे होंगे. हालांकि आज आपको जो नज़ारा हम दिखाने जा रहे हैं, वो सामान्य तो बिल्कुल ही नहीं है. इसमें एक कपल कार पर स्टंट दिखा रहा है. वीडियो में रिस्क का लेवल बहुत ही ऊपर है और कमज़ोर दिल वाले तो इसे देखकर खौफ में आ जाएंगे.
मौत के कुएं में यमराज को चैलेंज
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल रंग की एक कार पर एक कपल बैठा हुआ है. नीले रंग की डेनिम जैकेट में एक आदमी है, तो सफेद रंग की जैकेट में एक महिला है. वे दोनों कार में लगभग लटके हुए हैं. कार ड्राइविंग मोड पर है और आदमी खिड़की से बाहर दिख रहा है. वहीं महिला कार की छत पर तरह-तरह के स्टंट दिखा रही है. इस काम में शख्स उसकी मदद कर रहा है. वीडियो देखक आपका दिल दहल जाएगा.
वायरल हो रहा है वीडियो
इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म faraz.stunt.rider नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 6 दिन पहले शेयर किया गया है 4.3 मिलियन यानि 43 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं और बताया है कि ये बेहद खतरनाक है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रैक्टिस ऐसी चीज़ों में परफेक्ट बनाती है.





