अभी अभी: EVM पर चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टी दी ये बड़ी चुनौती, सबको देंगे 4 घंटे

विरोधी पार्टियों द्वारा EVM पर सवाल उठाने पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने विपक्षियों को करारा जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि EVM पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है।
आप और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने सिर्फ आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं दिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि 3 जून तक आरोप साबित करें कि ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है।
.jpg)
चुनाव आयोग ने आरोपों के जवाब देते हुए कहा कि EVM में किसी भी प्रकार छेड़छाड़ संभव नहीं है। सभी पांच राज्यों में चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए गए हैं।
ये भी पढ़े: नोटबंदी की वजह से 1.52 लाख लोंगों हुए बेरोजगार…

EVM को टैम्पर प्रूफ बनाने के लिए कई स्तरों पर जांच की जाती है। ईवीएम मशीनों से अगर कोई छेड़छाड़ की कोशिश करता है, तो मशीनें अपने आप बंद हो जाती हैं, इन मशीनों में टैम्परिंग डिटेक्टर लगा हुआ है।
EVM पूर्णत स्वतंत्र तौर पर काम करती हैं, ये इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं किया जाता है इसलिए हैकिंग का कोई चांस नहीं है। फ्रीक्वेंसी रिसीवर भी नहीं होता है इसलिए किसी भी कोड से छेड़छाड़ करने की बात भी गलत है।





