5 फरवरी से शुरू होगा उत्तराखंड का विधानसभा सत्र

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र (Uttarakhand Assembly Session) 5 फरवरी से शुरू होगा है। बताया जा रहा है कि सत्र का एजेंडा अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द सौंप देगी।
विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चन्द्र पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने 5 फरवरी से सत्र आहूत किया है और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि सत्र की कार्यसूची सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी। धामी ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा था कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है और वह इसकी रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंप देगी।
धामी ने यह भी कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।





