मध्य प्रदेश: पुलिस की प्रताड़ना से फंदे पर झूल गया युवक

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद वह दुखी हो गया था और उसने आत्महत्या की है। युवक को दोस्तों के सामने पुलिस ने चांटे मारे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। युवक के परिजन और समाज के लोग शव लेकर थाने पहुंचे और थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। युवक के परिजन घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला बाजना थाना क्षेत्र का है। यहां पर गांव में शादी समारोह था। इस दौरान पुलिस भी गांव में पेट्रोलिंग कर रही थी। युवक अपने घर बाइक से जा रहा था पुलिस ने युवक को रोका और पूछताछ करना शुरू कर दिया।





