धरती पर सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला, इतने देशों में है फैली… जानकर रह जाएंगे दंग

एंडीज धरती पर सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है, जो साउथ अमेरिका के पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं. यह साउथ अमेरिका के पूरे पश्चिमी तट, वेनेजुएला से लेकर महाद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे तक फैली हुई है. यह पर्वत श्रृंखला इतने देशों में फैली हुई है कि जानकर आप दंग रह जाएंगे. एंडीज अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कई फेमस जगहों के लिए जाना जाता है. अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. आइए इस पर्वत श्रृंखला से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @Visionaledge नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. हालांकि वायरल ये क्लिप बीबीसी अर्थ के वीडियो का हिस्सा है. जिसमें बताया गया है कि यह पर्वत श्रृंखला साऊथ में पैटागोनिया से उत्तर में वेनेज़ुएला तक 4000 मील (6437 किलोमीटर) तक फैली हुई है, जिसकी कई चोटियां 4 मील (6.4KM) से अधिक ऊंची हैं.’
कितने लंबे हैं एंडीज पर्वत?
ultimatekilimanjaro.com की रिपोर्ट के अनुसार, एंडीज़ पर्वत श्रृंखला उत्तर से दक्षिण तक 7,242 किलोमीटर तक फैले हुए हैं.
एंडीज़ में कितने बड़े और ऊंचे हैं पहाड़?
एंडीज़ पर्वत एशिया के बाहर सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है. माउंट एकॉनकागुआ (Mount Aconcagua) एंडीज और साऊथ अमेरिका का सबसे ऊंचा शिखर है, जो समुद्र तल से लगभग 22,841 फीट ऊपर है. अन्य चोटियों में हुआस्करन (22,205 फीट ऊंची) और माउंट टुपुंगाटो (21,555 फीट ऊंची) शामिल हैं.
कितने देशों में फैले हैं एंडीज पर्वत?
एंडीज माउंटेन रेंज 7 देशों में फैली हुई है, जिनमें वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, बोलीविया, चिली और अर्जेंटीना शामिल हैं. पर्वत श्रृंखला को उत्तरी एंडीज़ (इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, कैरेबियाई क्षेत्र), सेंट्रल एंडीज (पेरू और बोलीविया क्षेत्र) और दक्षिणी एंडीज (चिली, अर्जेंटीना रीजन) में बांटा गया है. एंडीज पर्वत श्रृंखला उत्तर में पश्चिमी वेनेजुएला से शुरू होती है साउथ में पैटागोनिया क्षेत्र में खत्म होती है.
एंडीज में सबसे प्रसिद्ध स्थल कौन से हैं?
एंडीज पर्वत कई प्रसिद्ध स्थानों को समेटे हुए है. दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान सालार दे उयुनी, पुरातात्विक आश्चर्य प्राचीन इंकान शहर, पेरू की पवित्र घाटियां, दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य टिटिकाका झील और एशिया के बाहर की सबसे ऊंची एकॉनकागुआन चोटी ऐसी कई फेमस जगहें इन्हीं पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित है. साथ ही इन पर्वत श्रृंखलाओं में कई दुर्लभ जीव जन्तु और पेड़ पौधे पाए जाते हैं.





