खाने के पहले सर्व करें तिल वाला शकरकंदी सलाद

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1 बड़ा चम्मच तिल, 2 शकरकंदी, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1/4 छोटा चम्मच काला नमक

विधि :

  • पैन धीमी आंच पर गरम करें।
  • इसमें तिल को पहले भून लें। ध्यान रहे काला नहीं होने देना है।
  • अगर तिल पटपटाने लगे, तो तुरंत उतार लें वरना ये स्वाद बिगाड़ देगा।
  • शकरकंद को हल्का उबालकर छील लें। इसमें काला नमक और शहद मिलाएं। ऊपर से भुना तिल बुरक दें।

नोट- शकरकंदी की तरह आलू को भी बना सकती हैं। आलू और शकरकंदी को उबालने की जगह बारबेक्यू में भी पका सकती हैं। इससे सलाद ज्यादा टेस्टी लगेगा।

Back to top button