दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा ऐसा पार्क, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के बीच रोलर कोस्टर!

दुनिया में बच्चों और परिवारों के लिए कई बार लोग अजीब और हैरतअंगेज थीम पार्क बनाते हैं. कोई अपनी अनोखी लोकेशन की वजह से जाने जाता है, तो किसी की थीम ही बहुत अजीब होती है. कई थीम पार्क वैसे तो साधारण से दिखते है, पर उनके कुछ ऑफर ही इतने आकर्षक होते हैं कि लोगों का ध्यान उनकी ओर चला ही जाता है. पर जर्मनी में तो एक थीम पार्क ने कुछ ज्यादा ही अनोखापन दिखा दिया. यह थीम पार्क ही न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की साइट पर बना है. वैसे तो इस थीम पार्क में बहुत से आर्कषण हैं, पर यह चर्चा में इसी पॉवर प्लांट थीम की वजह से है.
और भी कई आकर्षण
वुंडरलैंड कैलकर में 40 राइड्स मिलती हैं. लेकिन चर्चा का विषय इसके न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के बीचों बीच में होना अधिक रहता है. यहां का कूलिंग टॉवर तो एक माउंटेन सीन की तरह पेंट किया गया है, जो देखने में कार्टून की स्टाइल में तैयार किया गया है. फिर भी यह बच्चों और परिवारों के लिए एक आकर्षक थीम पार्क है.
एक होटल और रेस्तरां भी
अन्य थीम पार्क की तरह यहां भी बच्चों के लिए राइड्स, फेरी व्हील और बड़ी चढ़ाई की दीवार हैं. इसके अलावा यहां के रोलर कोस्टर की खासी चर्चा होती है. इतना ही नहीं यहां की साइट पर छह होटल और एक रेस्तरां भी है, जो यहां लोगों को वीकएंड पर लंबा समय बिताने के लिए आकर्षित करता है.
न्यूक्लियर पॉवर प्लांट?
लोगों को लगता है कि न्यूक्लियर पावर प्लांट जैसी अनोखी थीम कैसे अपनाई गई. दरअसल यह थीम पार्क वास्तव में ही एक न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की साइट पर ही बना है. पर चिंता की कोई बात नहीं है. यह न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि यह कभी पूरा बन ही नहीं पाया. इसके बनने के दौरान ही इसका विरोध शुरू हो गया था और निर्माण में देरी होती रही थी.
यहां के कूलिंग पॉवर पर ही एक क्लाइंबिंग वॉल बनी है जो खास साहसी पर्यटकों के लिए ही है. इस थीम पार्क में लोगों को खींचने के लिए खास ऑफर है. यहां की टिकट में ही खाने और ड्रिंक्स शामिल हैं जिसमें फ्रेंच फ्रायज, आइसक्रीम और सॉफ्ट ड्रिंक्स शामिल हैं.





