मुख्यमंत्री मान ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को दी बधाई!

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ” भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रयासों से 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था… आज 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई देता हूं… हर देश का संविधान सर्वोच्च है और उसका सम्मान करना और उस पर विश्वास करना सबसे महत्वपूर्ण है…।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज लुधियाना के पी.ए.यू. में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आतंकी पन्नू की धमकी के बाद लुधियाना पुलिस अलर्ट है, इसलिए सी.एम. की सुरक्षा के लिए फोर लेयर सुरक्षा लगाई गई है। करीब 2000 पुलिस मुलाजिम पी.ए.यू. के आसपास के एरिया को घेरे रहेंगे। वहीं, खुफिया विभाग पल-पल के इनपुट्स पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में नाकाबंदी की गई है और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही है।

Back to top button