उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम जल्द हो सकता है जारी

उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे 25 लाख उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार, 25 जनवरी 2024 को कर सकता है। आयोग द्वारा UP PET ने नतीजों (UPSSSC PET 2023 Result) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर की जाएगी। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि UPSSSC ने UP PET रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख ऐलान नहीं किया है, फिर भी पूर्व वर्षों की परीक्षा तथा परिणाम के पैटर्न के मुताबिक नतीजों आयोग द्वारा पीईटी परिणाम (UPSSSC PET 2023 Result) परीक्षा के आयोजन की तिथि से 3 माह के भीतर जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में जबकि वर्ष 2023 की परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था तो उम्मीद की जा रही है कि परिणाम अब कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
UPSSSC PET 2023: फाइनल आंसर-की कल हुई थी रिलीज
दूसरी तरफ, UPSSSC ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 फाइनल आंसर-की बुधवार, 24 जनवरी 2024 को जारी कर दिए। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे इस परीक्षा के अंतिम कुंजियों को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने यूपी पीईटी 2023 के प्रोविजिनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी किए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 15 नवंबर तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दिए गए।





