पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा (पूर्णिया) के पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।        

“कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे नारायण सिंह”
कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि पूर्णिया के धमदाहा के पूर्व विधायक सूर्यनारायण सिंह यादव का बुधवार को उनके निजी आवास रामबाग में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सूर्य नारायण सिंह यादव की पहचान एक प्रखर समाजवादी नेता, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी के रूप में होती थी। वह 1977 में पहली बार धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे।

Back to top button