गर्दन है या फौलाद? शख्स के सिर पर एक पैर से खड़ी हो गई महिला!

कभी-कभी कुछ लोग ऐसा स्टंट करते हैं, जो देखने में हैरान कर देने वाला होता है. ऐसे ही एक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के सिर पर एक महिला एक पैर से खड़ी होते हुए दिखती है. इस स्टंट को देखकर आपके मन में एक ही सवाल आएगा कि इस शख्स की गर्दन है या फौलाद?. इस हैरतअंगेज स्टंट का ये वीडियो देखकर आप हैरान होंगे.
किसने शेयर किया है ये वीडियो?: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @aliassairus224 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे महिला उस शख्स के सिर पर चढ़ जाती है और फिर एक पैर से खड़ी हो जाती है. महिला करीब 10 सेकंड तक शख्स के सिर पर खड़ी रहती है. इस दौरान दोनों ने गजब का संतुलन दिखाया. ये वीडियो महज 37 सेकंड है.
वीडियो में क्या है दिखता?
एक महिला एक शख्स के पैर और फिर कंधे पर चढ़ते हुए उसके कंधों पर चढ़ जाती है. फिर वह शख्स सीधे खड़े हो जाता है. वह अपने हाथों को कसकर पकड़े रहता है. वहीं महिला उसके कंधों पर खुद को ठीक से संतुलित करती है. वह बड़ी ही सावधानी से उसके सिर पर दोनों पैरों से खड़ी हो जाती है. इसके बाद वह अपने एक पैर को ऊपर उठाते हुए अपने हाथों से पकड़ लेती है. इस तरह वह अपने एक पैर से उस शख्स के सिर पर खड़ी हो जाती है. वह करीब 10 सेकंड तक उस शख्स के सिर पर खड़ी रहती है.
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं औरत को सिर पर चढ़ाना’. दूसरे शख्स ने हैरानी जताते हुए पूछा, ‘आप इतने शानदार तरीके से कैसे बैलेंस कर सकते हैं.’ अन्य यूजर्स ने स्टंट की तारीफ करते हुए कमेंट्स सेक्शन में जबरस्त, बहुत बढ़िया, उम्दा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.





