उत्तरी मारियाना द्वीप की हिली धरती, रिएक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

मारियाना द्वीप समूह में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की जानकारी दी।

एनसीएस के मुताबिक, भारतीय समयानुसार नौ बजकर 18 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 10 किमी की गहराई पर थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Back to top button