ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड में 107 कंसल्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

बीआईएस कंसल्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीवारों के लिए अहम सूचना है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की ओर से सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 18 जनवरी, 2024 को है। आज इस वैकेंसी के लिए आवेदन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। अब ऐसे में, जिन कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है, वे बिना देरी करे जल्द ही आवेदन कर दें। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 107 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

65 वर्ष की आयु वाले करें आवेदन 

इस वैकेंसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हुई थी। वहीं, अब कल यानी कि 19 जनवरी, 2024 को इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर इसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि अगर वैकेंसी से जुड़े किसी भी नियम पर अभ्यर्थी खरे नहीं उतरते हैं तो फिर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पहले प्राप्त सभी आवेदनों पत्रों की जांच की जाएगी। इसके तहत, उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और आवेदन पत्र में दिए गए अन्य विवरणों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टेक्निकल नाॅलेज असेसमेंट, साक्षात्कार आदि के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस बात का भी ध्यान रखें कि बीआईएस बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Back to top button