शाम की चाय पर बनाएं क्रिस्पी मेथी वड़ा

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
एक इंच अदरक का टुकड़ा
2-3 हरी मिर्च
आधा चम्मच जीरा
4-5 लहसुन की कली
एक चम्मच धनिया के दाने
250 ग्राम पोहे
कटी हरी धनिया
कटी हुई मेथी
चुटकी भर हल्दी
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हींग
एक बारीक कटी प्याज
बेसन
अमचूर पाउडर
धनिया पाउडर
तेल तलने के लिए
विधि :
सबसे पहले अदरक, हरी मिर्च, जीरा, लहसुन, धनिया के दाने और जीरा को मिक्सी में पीसें।
फिर पंद्रह मिनट के लिए पोहा को भिगो दें।
अब भीगे हुए पोहे को हाथ से मसल कर दरदरा पीस लें।
अब इसमें बारीक कटी हरी धनिया और कटी हुई मेथी के पत्ते डालें।
इसके बाद हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और सफेद तिल छिड़कें।
फिर अदरक, हरी मिर्च, जीरा लहसुन के तैयार पेस्ट को डालें और कटी हुई प्याज भी मिलाएं।
अब इन सभी सामग्री को हाथ से अच्छे से मसल कर मिक्स करें।
जब ये मिल जाएं तब इसमें बेसन डालें।
एक बार फिर हथेलियों से अच्छे से मसल कर रगड़ें और मिलाएं जिससे बेसन की गुठली न बने।
अंत में अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर इसे अच्छे से मिक्स करें।
फिर हथेलियों पर तेल लगा लें और तैयार मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा लेकर इसे वड़े का आकार दें।
अब गैस पर कढ़ाई रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें।
फिर तैयार हुए वड़े को गर्म तेल में डालें और आंच मध्यम से धीमा रखें।
वड़े जब सुनहरा ब्राउन होने लगे तब इसे टिश्यू पेपर पर निकालें।
क्रिस्पी मेथी वड़ा तैयार है। इसे धनिया मिर्च की चटपटी चटनी के साथ इसे सर्व करें।





