जिस काले कोबरा को देख डर से कांपते हैं लोग, उसी के साथ खिलौने जैसा खेल रहा बच्चा

दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में किंग कोबरा को भी शुमार किया जाता है. अगर ये किसी को काट ले और उसका सही समय पर इलाज न हो तो किसी इंसान का बचना मुश्किल होता है. हालांकि, कुछ लोग प्रॉपर ट्रेनिंग के बाद इन जहरीले सांपों को पकड़ने का भी काम करते हैं, जिन्हें स्नेक कैचर कहा जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बड़े मजे के साथ ब्लैक कोबरा के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है.
जी हां, हम उसी कोबरा सांप की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग डर से कांपने लगते हैं. इसकी फुंकार से कोई भी थर-थरा जाता है. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगेगा कि इस बच्चे को कोई फर्क ही नहीं पड़ता. हालांकि, सांप भी फन काढ़े बैठा है, लेकिन वो बच्चे के ऊपर अटैक नहीं कर रहा है. बच्चा तो उसके मुंह तक को पकड़ ले रहा है. कई बार ऐसा अहसास होता है कि सांप बस बच्चे को डंस ही लेगा, लेकिन पूरे वीडियो में ऐसा नहीं होता.
इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 1 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक, जबकि 1396 लोगों ने कमेंट किया है. कमेंट में लोग परिजनों को समझाइस भी देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि भाई, पैसे के चक्कर में बच्चे से ऐसा मत कराओ. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर बच्चे को कुछ हो गया तो क्या होगा? वहीं, कुछ लोग अपने कमेंट में यह भी कह रहे हैं कि पक्का ये संपेरा का बच्चा होगा, जबकि कुछ का कहना है कि सांप का जहर निकाल दिया गया है.
हालांकि, सच क्या है, हम भी नहीं कह सकते. यह वीडियो देश के किस हिस्से का है, इसकी भी जानकारी नहीं है. हालांकि, इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन बच्चों के साथ ऐसा वीडियो बनाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. अगर सांप बच्चे को नुकसान पहुंचा दे तो कुछ कहा नहीं जा सकता है.अ





