इंटेलीजेंस ब्यूरो में एसीआईओ 2 के लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय हो सकते हैं जारी

इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए एग्जाम का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज किसी भी समय जारी किये जा सकते हैं।

प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी।

IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एसीआईओ 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले MHA की आधिकारिक पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको WHAT’S NEW सेक्शन में IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल (यूजर आईडी एवं पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

IB ACIO Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ 2 भर्ती टियर-1 एग्जामिनेशन में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 5 पार्ट्स में विभाजित होगा और प्रत्येक पार्ट्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न करेंट अफेयर्स, जनरल स्टडीज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, रीजीनिंग/ लॉजिकल एप्टीट्यूड एवं अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

टियर-1 एग्जामिनेशन में सफल उम्मीदवारों को टियर-2 एग्जाम में भाग लेना होगा। इसके बाद अंत में उम्मीदवारों को अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Back to top button