नदी में दिखा तीन सिर वाला दुर्लभ सांप, रहस्यमयी जीव को लोगों ने कैमरे में किया कैद

प्रकृति आश्चर्यों से भरी हुई है, जिसमें कई ऐसे अद्भुत जीव जन्तु हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. अब ऐसी ही एक जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन सिर वाला एक सांप नदी में तैरते हुए दिखता है. इस रहस्यमयी जीव को मौके पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया है. यह वीडियो चौंका देने वाला है. ये सांप साउथ अफ्रीका की मूई नदी में देखा गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @FutureBite नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘मूई नदी में 3 सिर वाला सांप देखा गया!’ यह वीडियो (Three-Headed Snake Viral Video) 10 जनवर को पोस्ट किया गया था. शेयर किए जाने बाद से अब तक वीडियो पर दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं.
कहां स्थित है मूई रिवर
मूई रिवर साऊथ अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत (KwaZulu-Natal Province) में है, जो ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत (Drakensberg Mountain) में मकोमाज़ी नेचर रिजर्व (Mkomazi Nature Reserve) से निकलती है, और मुडेन के पास तुगेला नदी में मिल जाती है. नदी के पास बसे इलाके को मूई रिवर टाउन के नाम से जाना जाता है.
वीडियो में क्या है दिखता
नदी में नाव से जा रहे कुछ लोगों को एक रहस्यमयी जानवर दिखता है. यह तीन सिरों वाला एक सांप था, जो उनको नदी में तैरते हुए दिखता है. जैसे ही लोग उस सांप के करीब पहुंचते हैं, तेजी के साथ वह पानी के अंदर चला जाता है. इस दुर्लभ सांप को देखकर लोग चौंक गए और वे उसका वीडियो बनाने लगे.
सांप के पानी में डूबने के बाद, उन लोग उसे नदी में इधर-उधर खोजने की कोशिश करते हैं. कुछ सेकंड के बाद, उनको वह सांप नदी के किनारे पर दिखता है. वे अपनी बोट को लेकर उसकी ओर बढ़ते हैं और वीडियो बनाते हैं. हालांकि कुछ समय बाद ही फिर सांप पानी में ओझल हो जाता है. इसके बाद, वे उसे खोजने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन उनको वो सांप फिर कहीं नहीं दिखता है.





