बाप रे! लड़के ने किया खतरनाक स्टंट, सिर के पीछे दोनों पैर रखकर हाईवे पर दौड़ाई स्कूटी

वीडियो बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान को खतरे में भी डालने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही कुछ करता हुआ एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक खतरनाक स्टंट को करते हुए दिखता है और उसके दोस्त उसका वीडियो बनाते हैं. वह लड़का अपने दोनों पैरों को सिर के पीछे रखकर हाईवे पर स्कूटी दौड़ाते हुए दिखता है. इस वीडियो को देखकर आप हैरान होंगे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @ass_beaters नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक वीडियो पर 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही वीडियो (Boy Stunt Viral Video) पर कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. यह वीडियो महज 17 सेकंड का है. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या है दिखता

वीडियो में दिखता है कि, एक लड़का अपने दोनों पैरों को सिर के पीछे रखकर स्कूटी पर बैठे हुए है. इस पॉजीशन में वह तेजी के साथ स्कूटी को चलाते हुए दिखता है. इस दौरान सड़क पर और भी कई गाड़ियां चलते हुए दिखती हैं, जिनके बीच वह लड़का अपनी स्कूटी को काफी तेज रफ्तार से चलाते हुए दिखता है. स्टंट करने वाला लड़का ब्लैक कलर की टीशर्ट और ग्रे कलर शॉर्ट कपड़े पहने हुए हैं. सड़क पर अन्य वाहन चालक स्टंट करते हुए लड़के को हैरानी के साथ देखते हुए दिखे.

स्कूटी का दिखता है नंबर

हालांकि, स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करने वाला लड़का (Boy Dangerous Stunt Viral Video) स्लेटी कलर का हेलमेट पहने हुए है. इस दौरान उसके साथ कुछ अन्य लड़के भी अपनी-अपनी गाड़ियों को चलाते हुए दिखते हैं. यह लड़का उन लड़कों से बातचीत भी करते हुए दिखता है. उन लड़कों में से ही किसी ने इसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूटी का नंबरप्लेट भी दिखती है. हालांकि भले ही लड़का हेलमेट पहने हुए, लेकिन ड्राइविंग के दौरान हुई जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है.

Back to top button