पंजाब में जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

शीत लहर का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में कोगों को शीत लहर से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 3 राज्यों में ठंड का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में प्रबंधन मैनेजमेंट ने लोगों को ठंड से बाहर न निकलने का संदेश दिया है। बता दें कि चंडीगढ़ व हिमाचल में सुबह धुंध व दिन में धूप रहेगी।
पंजाब के 16 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें से पठानकोट, गुरदापुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व पटियाला में बहुत घनी धुंध पड़ने की चेतावनी दी गई है। आज विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रहने की उम्मीद है।





