JEE Main 2024 Exam: jeemain.nta.ac.in पर जारी हुई जेईई मेंस एग्जाम सिटी स्लिप

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेंस पहले सत्र की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी गई है। एनटीए ने बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मुख्य (जेईई मेंस 2024 जनवरी सत्र) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करकेइसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, उम्मीदवार ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह परीक्षा के लिए आवंटित शहर की केवल एक अग्रिम सूचना है।परीक्षा का प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
JEE Main 2024 Exam: jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेंस एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं। होमपेज पर ‘डाउनलोड जेईई मेन सिटी स्लिप’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर, अपना जेईई मेन 2024 आवेदन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें। ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। एक बार लॉग इन करने के बाद, आपकी जेईई मेन सत्र 1 सिटी स्लिप प्रदर्शित होगी। शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
JEE Main 2024 Exam: 24 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगी परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा 24 जनवरी, 2024 से शुरू हो रही है। शेड्यूल के मुताबिक, 1 बीआर्क और बी प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) के लिए 24 जनवरी (दूसरी पाली) को परीक्षा होगी। वहीं, बीई या बीटेक (पेपर 1)के लिए एग्जाम 27, 29, 30, 31 जनवरी के साथ-साथ 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।





