UPSC IFS Main Exam Result 2023: घोषित हुए इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम रिजल्ट

यूपीएससी ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने IFS मुख्य परीक्षा, 2023 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज किए हैं। इसलिए, जो कैंडिडेट्स इन एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणामों की जांच कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने आयोग ने 26 नवंबर, 2023 से 3 दिसंबर, 2023 तक आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन किया था। वहीं, अब नतीजों का एलान कर दिया गया है। वहीं, योग्य उम्मीदवारों को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के अगले चरण यानी कि व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार की तारीखें उचित समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह इंटरव्यू राउंड संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएगा।
UPSC IFS Main Exam Result 2023: 22 जनवरी तक भरें DAF-II फॉर्म
आयोग की ओर से जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि, व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके कैंडिडेट्स को अपना डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म II (DAF-II) को ऑनलाइन भरकर सबमिट करना होगा। DAF-II फॉर्म संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://upsconline) पर उपलब्ध होगा। .nic.in) 16 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2024 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। वहीं, ऐसा न करने पर उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इस संबंध में आयोग द्वारा किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवारों को ई-समन लेटर भी जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC IFS Main Exam Result 2023: यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, संघ लोक सेवा आयोग “लिखित परिणाम: IFS (मुख्य) परीक्षा 2023” पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। योग्य उम्मीदवारों की सूची जांचें। परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।





