कैसे बनता है टकीला, नींबू-नमक के साथ ही क्यों पीते हैं? जानिए

टकीला (How tequila made) एक ऐसी ड्रिंक है जिसे शराब पीने वाले काफी पसंद करते हैं. इसे टकीला शॉट्स भी कहते हैं. बार या पब में जाने वाले लोगों को पता होगा कि इसे पीने के लिए लोग कितने उत्साहित होते हैं. शराब पीना न पीना ये व्यक्तिगत निर्णय है, पर शराब के बारे में जानकारी होने में कोई बुराई नहीं है. इसी वजह से आज हम आपको टकीला से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां देने जा रहे हैं, जो आपको शायद ही पता होंगी. जैसे क्या आप जानते हैं कि टकीला बनता कैसे है, और उसे नींबू-नमक (Why tequila drink with salt lemon) के साथ ही क्यों पीते हैं?

इंस्टाग्राम अकाउंट @foodnetwork पर खाने-पीने से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टकीला को बनाने का तरीका बताया गया है. टकीला एक फल से बनता है. अगावे के पौधों से टकीला बनती है. इसमें वही दिखाया गया है. कारीगर इस पौधो को सबसे पहले जुटाते हैं. उसके बाद उसकी प्रोसेसिंग का काम शुरू होता है. उसे मशीनों के जरिए श्रेड किया जाता है, फिर उसे तरल पदार्थ के रूप में बनाया जाता है. कई मशीनों से गुजरकर उसे डिस्टिल किया जाता है. जब वो पूरी तरह टकीला के फॉर्म में आ जाता है तो उसे बोतलों में भर दिया जाता है. ढक्कन और लेबल लगाने के बाद उसे पैक कर दिया जाता है.

वायरल हो रहा है वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को 43 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि सबसे पहले आखिर किसे ऐसा आइडिया आया होगा कि इस तरह भी शराब बन सकती है! एक ने कहा कि ये तो बड़ा पाइनएपल लग रहा है. एक ने कहा कि उसने टकीला बनने का प्रोसेस सामने से देखा है, और वो बेहद अनोखा है.

क्यों नमक-नींबू के साथ पीते हैं टकीला?
ये तो हो गया इसके बनने का प्रोसेस, चलिए अब जानते हैं कि आखिर इसे नींबू और नमक के साथ क्यों पीते हैं. स्टैनफोर्ड प्रेस वेबसाइट के अनुसार माना जाता है कि 19वीं सदी में टकीला पीने की एक होड़ सी मच गई. लोग काफी मात्रा में इस ड्रिंक को पीने लगे थे. इस वजह से बेकार क्वालिटी की टकीला बनने लगी थी. उसके खराब स्वाद से निजाद दिलाने के लिए उसके साथ नमक और नींबू दिया जाने लगा. ये एक प्रकार का मेक्सिकन कल्चर था जो आज तक प्रचलित है.

Back to top button